
x
Bihar बिहार: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गायघाट, मुशहरी, बंदरा समेत कई इलाकों के दर्जनों लोग बुधवार को शिकायत लेकर पुलिस ऑफिस पहुंचे। पीड़ितों के मुताबिक सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही इलाके में वाई-फाई टावर लगाने वाली एक कंपनी का ऑफिस था, जिसमें मिठनपुरा इलाके का एक डायरेक्टर समेत अन्य लोग काम कर रहे थे। कंपनी के अधिकारियों ने प्रत्येक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये लेकर एग्रीमेंट किया और टावर लगने के बाद हर महीने 8 हजार रुपये किराया देने का वादा किया।
पहले दो-तीन महीने तक पैसे दिए गए, लेकिन उसके बाद भुगतान बंद कर दिया गया और न ही निवेश की गई रकम वापस की गई। पीड़ितों का दावा है कि मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में 200 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित जब गोबरसही स्थित कंपनी के ऑफिस पहुंचे तो वहां ताला लगा मिला, जिससे उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद करीब एक दर्जन लोग शिकायत करने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के पास पहुंचे, लेकिन अधिकारियों के व्यस्त होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। अब पीड़ित दोबारा शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रहे हैं।
TagsBiharमोबाइलटावरठगीBiharmobiletowerfraudजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





