बिहार

Bihar: परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे चार छात्रों को ट्रक ने कुचला

Sarita
21 Feb 2025 9:15 AM IST
Bihar: परीक्षा देकर बाइक से लौट रहे चार छात्रों को ट्रक ने कुचला
x
Bihar बिहार: बिक्रम स्थित नवोदय विद्यालय में सीबीएसई 10वीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार चार छात्रों को ट्रक ने कुचल दिया. जिसमें एक छात्र की मौत हो गई. वहीं, तीन छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे रानीतालाब थाना क्षेत्र के निसरपुरा पेट्रोल पंप के पास हुई. मृतक की पहचान पालीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी मनोज कुमार के पुत्र युवराज कुमार (15) के रूप में हुई है. चारों छात्र एक ही बाइक से घर लौट रहे थे. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है|
सूचना पर मौके पर पहुंची रानीतालाब पुलिस ने चारों छात्रों को पीएचसी बिक्रम पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने युवराज कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि घायल छात्र हर्षराज (17) पुत्र आशुतोष कुमार, ग्राम मिल्की, पालीगंज, अमित कुमार, पुत्र अनिल कुमार, ग्राम चकिया और अजीत कुमार, पुत्र उमेश चंद्र सिंह, ग्राम चकिया को प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर कर दिया गया है. वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक और घायल छात्रों के परिजन अस्पताल पहुंचे. जिससे अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई. इस संबंध में रानीताल थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना के बाद ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया है|
Next Story