Bihar बिहार: जहानाबाद कोर्ट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर बना कंक्रीट का यात्री शेड गिरने से चार लोग बुरी तरह घायल हो गए. सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ, एसडीपीओ अस्पताल पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली. बताया जाता है कि आज शुक्रवार की शाम कोर्ट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 का यात्री शेड अचानक गिर गया, जिसमें चार लोग घायल हो गए|
सभी घायल दिहाड़ी मजदूर हैं जो काम के बाद अपने घर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और इसी दौरान कंक्रीट का यात्री शेड गिर गया. घायलों में नरेंद्र कुमार, बुंदी यादव, नीतीश कुमार और सुबोध कुमार शामिल हैं. घायलों का इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ एके नंदा ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है|
TagsBiharस्टेशन प्लेटफॉर्मकंक्रीटयात्री शेडगिरनेचारघायल Biharstation platformconcretepassenger shedcollapsefourinjuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





