बिहार

Bihar: कोरोना के चार नए मामले मिले, सरकारी अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन

Sarita
1 Jun 2025 10:31 AM IST
Bihar:  कोरोना के चार नए मामले मिले,  सरकारी अस्पताल में मॉक ड्रिल का आयोजन
x
Biharबिहार: पटना में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पटना के दो बड़े अस्पतालों में कोविड के मामले सामने आने के बाद अब चार और नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें आईजीआईएमएस की एक महिला डॉक्टर भी शामिल हैं। इस तरह संक्रमित मरीजों की संख्या 21 हो गई है। इससे पहले 27 और 28 मई को पटना में ही एक डॉक्टर और दो नर्स समेत छह लोग पॉजिटिव पाए गए थे। संक्रमित पाए गए सभी लोगों में सर्दी, खांसी, बुखार जैसे लक्षण दिखे थे। डॉक्टरों ने उन्हें कोरोना की जांच कराने की सलाह दी थी। जांच कराने पर सभी कोविड पॉजिटिव पाए गए।
मामले में सिविल सर्जन डॉ अविनाश कुमार सिंह ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि घबराएं नहीं, कोविड गाइडलाइन का पालन करें। इधर, कोरोना के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने 31 मई को पटना के सरकारी अस्पतालों में एक साथ मॉक ड्रिल किया। बताया जा रहा है कि सरकारी के साथ-साथ 92 निजी अस्पतालों में भी कोरोना जांच शुरू हो गई है। वहीं, सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत की जा रही है। पीएमसीएच में आठ हजार किलोलीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगाने जा रहा है। फिलहाल 1800 बेड के लिए दो हजार किलोलीटर का ऑक्सीजन प्लांट लगा है।
सिविल सर्जन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर घबराएं नहीं। होम आइसोलेशन में रहें। अपने संपर्क में आए लोगों को भी सतर्क रहने को कहें। कोविड संक्रमण को देखते हुए सतर्क रहें और अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें। अगर आपके घर या आसपास कोई संक्रमित है तो उसे होम आइसोलेट करें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि नए वैरिएंट का असर हल्का है। लेकिन यह गंभीर मरीज और कमजोर इम्युनिटी वाले मरीजों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है। हालांकि, पटना में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, वह डराने वाला है। हालांकि, विशेषज्ञ का कहना है कि डरने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। हर हाल में कोविड गाइडलाइन का पालन करें।
Next Story