बिहार

Bihar:छापेमारी के बाद चार नाबालिग लड़कियां मुक्त, आरोपी गिरफ्तार

Sarita
26 Sept 2025 11:08 AM IST
Bihar:छापेमारी के बाद चार नाबालिग लड़कियां मुक्त, आरोपी गिरफ्तार
x
Bihar बिहार: बिहार के सारण जिले की पुलिस ने गुरुवार को अमनौर और जलालपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर एक ऑर्केस्ट्रा में काम कर रही चार नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो से प्राप्त पत्र के आलोक में अमनौर और जलालपुर थाना क्षेत्रों में विभिन्न ऑर्केस्ट्रा समूहों में छापेमारी की गई और असम की रहने वाली चार नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया।
साथ ही असम के बगैया जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के बगैया गांव निवासी अब्दुल रहीम को गिरफ्तार किया गया। सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार अब्दुल रहीम के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Next Story