बिहार

Bihar: हरबोड़ा नदी में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत

Sarita
28 Jun 2025 7:25 AM IST
Bihar: हरबोड़ा नदी में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत
x
Bihar बिहार: पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज नगर क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर एक हृदय विदारक घटना घटी, जब हरबोड़ा नदी में नहाने गए चार मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। यह हृदय विदारक घटना गोपाला ब्रह्म स्थान के पास घटी, जिससे पूरे इलाके में मातम और गम का माहौल व्याप्त हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए दोपहर में चार बच्चे नहाने के लिए नदी पर पहुंचे थे। खेलते-खेलते वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी सुधांशु शेखर, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद चारों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए। शव बाहर आते ही घटनास्थल पर कोहराम मच गया। माताओं की चीखें, परिजनों की बेहोशी और ग्रामीणों की आंखों से बहते आंसू पूरे गांव का दर्द बयां कर रहे थे। एक ही मोहल्ले से चार शवयात्राओं की तैयारी ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया।
Next Story