
x
Bihar बिहार: खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र के धुतौली मालपा गाँव में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। स्कूल से नहाने के लिए भागे चार बच्चे पानी में डूब गए। डूबने वालों में दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं।डूबे हुए बच्चों की पहचान ललित प्रसाद चौरसिया के पुत्र गोलू और करण, अनुज प्रसाद चौरसिया के पुत्र अनु कुमारी और अंशु कुमारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि चारों बच्चे स्कूल से किसी को बताए बिना कंकाल कुरिया गाँव के दक्षिण दिशा में स्थित एक नाले में नहाने गए थे। इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही गाँव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई है और चारों की खोजबीन और बरामदगी का काम जारी है। पूरे गाँव में मातम पसरा है। हालाँकि, प्रशासन द्वारा मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
TagsBiharचारबच्चे डूबेतलाशीजारीBiharfour children drownedsearch operation continues जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





