
x
Bihar: बिहार के बक्सर से एक सनसनीखेज घटना की खबर सामने आई है। दरअसल, बेखौफ बदमाशों ने घर के दरवाजे पर सो रहे दादा और पोती को गोली मार दी।मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के नैनीजोर ओपी क्षेत्र के बड़की नैनीजोर गांव के वार्ड नंबर 9 की है। घायल दादा की पहचान 65 वर्षीय चतुर यादव, पोती की पहचान 2 वर्षीय चांदनी कुमारी के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात चतुर यादव अपनी पोती के साथ घर के बाहर सो रहे थे, तभी किसी ने दोनों पर गोली चला दी।
गोली लगने से दादा और पोती दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गहन जांच शुरू कर दी। वहीं, इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।
TagsBiharदादा-पोतीफायरिंगहड़कंपBihargrandfather and granddaughterfiringcommotion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





