बिहार

Bihar: छत पर सो रहे बुजुर्ग पर फायरिंग, मचा हड़कंप

Sarita
15 May 2025 6:42 AM IST
Bihar: छत पर सो रहे बुजुर्ग पर फायरिंग, मचा हड़कंप
x
Bihar बिहार: बिहार के नालंदा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. घर की छत पर सो रहे एक व्यक्ति की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में तनाव और दहशत का माहौल बन गया है.मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हिलसा थाना के धर्मपुर गांव की है. मृतक व्यक्ति की पहचान 75 वर्षीय सुरेश यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात सुरेश यादव छत पर सो रहे थे|
तभी बदमाश पीछे से सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े और सुरेश यादव को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए.घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आशंका जताई जा रही है कि किसी पुराने विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया है. मृतक के बेटे ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस घटना की गंभीरता से जांच कर रही है|
Next Story