बिहार

bihar firing: अंधाधुंध फायरिंग, पूजा पंडाल में मचा बवाल

Bharti Sahu 2
13 Oct 2024 5:19 AM GMT
bihar firing: अंधाधुंध फायरिंग, पूजा पंडाल में मचा बवाल
x
bihar firing: रविवार को बिहार के आरा में सुबह-सुबह पूजा पंडाल में बवाल मच गया, कुछ बाइक सवार लोग हथियार लेकर आए और उन्होंने अंधाधुध फायरिंग शुरू कर दी| इस गोलीबारी में चार लोगों को गोली लग गई|
फायरिंग के दौरान पूजा समिति के सदस्य सहित चार लोग गोली लगने से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हथियारबंद बदमाश बाइक से हथियार लहराते हुए फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही नवादा थाना के इंस्पेक्टर विपिन बिहारी और दारोगा वाहिद अली घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मामले की छानबीन की। घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद किया गया है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। हमलावर दो बाइक पर चार की संख्या में थे। पूछताछ कर हमले के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Next Story