विश्व
डीएनए टेस्ट पड़ गया भारी: पति-पत्नी निकले भाई-बहन, सदमे में आए
jantaserishta.com
13 Oct 2024 10:23 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
दोनों को बड़ा झटका लगा.
नई दिल्ली: कहते हैं, जिंदगी में कुछ राज छुपे रहना ही बेहतर है, क्योंकि अगर वो पर्दा उठ जाए, तो कई बार दुनिया ही हिल जाती है. कुछ ऐसा ही हुआ एक कपल के साथ, जब उन्होंने मजाक-मजाक में डीएनए टेस्ट करवा लिया, लेकिन नतीजा ऐसा निकला कि उसकी शादी पर सवाल खड़े कर दिए.
ये कहानी है अमेरिका के रहने वाले सेलिना और जोसफ क्विनोस की. 10 साल से खुशहाल शादी-शुदा जिंदगी जी रहे थे. लेकिन एक दिन उन्होंने फैसला किया खुद का डीएनए टेस्ट कराने का. बता दें, विदेशों में डीएनए टेस्ट कराना आसान होता है, इसलिए ऐसा करना मुश्किल नहीं था.
डीएनए जांच के फैसले पर वो एक पॉडकास्ट पर कहती हैं कि इसके पीछे की वजह लोगों के सवाल थे. मैं अपनी विरासत के बारे में जानना चाहती थी. मेरी बेटी का रंग काफी गहरा है, मेरे बेटे के बाल घुंघराले हैं, और मेरा बीच का बच्चा गोरा है. लोग हमेशा मुझसे पूछते थे कि आप कौन हैं? आपका बैकग्राउंड क्या है? और मैं सिर्फ यह कह पाती थी कि मैं नेटिव अमेरिकन हूं, लेकिन मुझे यकीन नहीं था.
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सेलिना और जोसफ क्विनोस ने पति-पत्नी दोनों ने ही डीएनए टेस्ट करवाया. जब इस टेस्ट का रिजल्ट उन तक पहुंचा, तो दोनों ही हैरान रह गए. डीएनए टेस्ट के नतीजों ने खुलासा किया कि सेलिना और जोसफ असल में चचेरे भाई-बहन हैं. इस सच्चाई को जानकर दोनों को गहरा झटका लगा, क्योंकि तीन पीढ़ियां गुजर जाने के कारण उन्हें इस बात की भनक नहीं थी.
अमेरिका के कोलोराडो में रहने वाले इस जोड़े ने अपनी कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की. सेलिना ने बताया कि वह अपने पति और बच्चों को छोड़ना नहीं चाहतीं, इसलिए वह अपने पति से तलाक नहीं लेंगी. गौरतलब है कि एक ही परिवार में शादी करना वैज्ञानिक रूप से सही नहीं माना जाता है, क्योंकि इससे कई तरह की आनुवंशिक समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





