
x
Bihar बिहार: नालंदा के हरनौत में सोमवार (10 नवंबर 2025) सुबह एक भतीजे ने अपने चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना हरनौत थाना क्षेत्र के फलहनवां गाँव की है। सरकारी ज़मीन पर कब्जे को लेकर यह हत्या की गई। मृतक की पहचान फलहनवां गाँव निवासी 48 वर्षीय चंद्रदीप प्रसाद के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुँच गया। मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। परिजनों ने बताया कि सरकारी ज़मीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि मृतक चंद्रदीप प्रसाद आज (सोमवार) सरकारी ज़मीन पर धान का बोझा रखने गए थे, तभी भुन्ना यादव अपने कुछ साथियों के साथ आया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोली चंद्रदीप प्रसाद की आँख के नीचे लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, चंद्रदीप प्रसाद और भुन्ना यादव चाचा-भतीजा हैं। इस मामले में परिजनों ने भुन्ना यादव, लवकुश समेत कई लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। भुन्ना यादव पर गोली चलाने का आरोप है। इस घटना के संबंध में डीएसपी संजय जायसवाल ने बताया कि पुलिस को गाँव में गोलीबारी की सूचना मिली थी। जाँच के लिए एक टीम पहुँची। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ज़मीन विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ था। मामले की जाँच की जा रही है। एफएसएल को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और इसके लिए छापेमारी जारी है।
TagsBiharविवादफायरिंगयुवकमौत Bihardisputefiringyouthdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





