
x
Bihar firing: बिहार के जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहार गांव में शुक्रवार देर रात एक शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में नेपाल की एक नर्तकी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और कार्यक्रम बीच में ही रोकना पड़ा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोहार गांव निवासी सतीश महतो के भाई मनीष कुमार के विवाह उपलक्ष्य में रिसेप्शन पार्टी आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था, जिसके लिए नेपाल से चार नर्तकियां बुलाई गई थीं। रात में डांस कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कुछ युवक स्टेज पर चढ़ गए और नर्तकी पूनम कुमारी के साथ डांस करने लगे। बताया जाता है कि इसी दौरान उनमें से एक युवक ने कथित तौर पर हर्ष फायरिंग कर दी।
चली गोली पूनम कुमारी की आंख के पास जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ीं।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल नर्तकी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि नर्तकी खतरे से बाहर हैं, हालांकि उन्हें निगरानी में रखा गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दूल्हा मनीष कुमार समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि फायरिंग किसने की और हथियार कहां से आया।
ऑर्केस्ट्रा संचालक ने बताया कि 35 हजार रुपये में कार्यक्रम बुक किया गया था और चार नर्तकियां प्रस्तुति देने पहुंची थीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था, तभी कुछ लोग स्टेज पर चढ़ गए और अचानक फायरिंग की घटना हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। वहीं, लोगों में हर्ष फायरिंग जैसी घटनाओं को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है।
TagsBihar firingशादीरिसेप्शनहर्ष फायरिंगतीनगिरफ्तारBihar firingwedding receptioncelebratory firingthree arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





