
x
Bihar Firing: सिवान में शुक्रवार की देर रात सदर अस्पताल के मेन गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गयी. एक युवक को निशाना बनाकर अपराधियों ने गोलीबारी की.बेखौफ अपराधी की ओर से की गयी गोलीबारी में युवक को दो गोलियां लगी है. जख्मी हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. गोली लगने से घायल युवक की पहचान भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी निवासी प्रदीप कुमार (30 वर्ष) के रूप में की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार, भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी निवासी कमल किशोर ठाकुर के बेटे प्रदीप कुमार (30 वर्ष)पर गोलियां बरसायी गयी. फायरिंग की घटना में उसे दो गोलियां लगी है. जिसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया|
घटना की सूचना मिलते ही एसपी मनोज कुमार तिवारी स्वयं मौके पर पहुंचे और 4 थानों की पुलिस टीम के साथ जांच शुरू कर दी. उन्होंने घायल प्रदीप का बयान भी लिया. घटनास्थल से दो खोखा भी बरामद हुआ है. एसपी ने बताया कि आरोपी मन्दन पूर्व में भी जेल जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है|
TagsBiharFiringफायरिंगएंबुलेंसड्राइवरगोलियांBiharfiringambulancedriverbullets जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





