
x
Bihar बिहार: बिहार में रोहतास जिले के डेहरी नगर थाना क्षेत्र के बारह पत्थर में हर्ष फायरिंग में दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि बारह पत्थर मोहल्ले में शिव शक्ति मंदिर के पास देर रात मनीष कुमार की बहन की बारात आई थी। इस दौरान मनीष कुमार ने दरवाजा बंद करते हुए हर्ष फायरिंग कर दी। जिसमें दो लोगों को गोली लग गई। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार के अनुसार घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि नोखा थाने के मनीष कुमार, आजाद आलम, बारह पत्थर मोहल्ले के रोहित कुमार, राहुल कुमार और तीन-चार अज्ञात व्यक्ति डीजे पर डांस कर रहे थे।
तभी रोहित कुमार ने कमर से पिस्तौल निकाली और फायरिंग कर दी। इसके बाद उसके दोस्त मनीष कुमार, आजाद आलम और राहुल कुमार रोहित से गोली चलाने के लिए पिस्तौल मांगने लगे। पिस्तौल लेने के दौरान छीनाझपटी में रोहित कुमार के हाथ में मौजूद पिस्तौल से गोली चल गई।
जिसमें उनके पड़ोसी गोविंद सोनी का पुत्र धर्मराज सोनी (13) और पहेलिया निवासी जितेंद्र सोनी का पुत्र शुभम कुमार (15) घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
TagsBiharशादीहर्ष फायरिंग2 बच्चेघायलBiharweddingfiring during wedding2 children injuredजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





