
x
Bihar: वैशाली थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में 12 फरवरी की रात शादी समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में चौकीदार की पत्नी के घायल होने के मामले में पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।पुलिस के अनुसार, दिनेश राय की पुत्री कुमारी काजल के विवाह समारोह में जयमाला के बाद बिना अनुमंडल दंडाधिकारी की अनुमति के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने दो नाली बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे समारोह में शामिल रेखा देवी (पति मुकेश कुमार), निवासी परवारा, थाना बेलसर, जिला वैशाली, के बाएं पैर में गोली लग गई। उन्हें तत्काल मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सदर-2 एसडीपीओ गोपाल मंडल, वैशाली थाना अध्यक्ष राजकुमार तथा एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने बताया कि मौके पर स्टेज के पास काफी मात्रा में खून मिला। एफएसएल टीम ने वैज्ञानिक तरीके से जांच की।जांच के दौरान ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि समारोह में मौजूद दूल्हे अरविंद राय (पिता रामवृक्ष राय), निवासी मोहनपुर, थाना गोरौल, ने अपने हाथ में रखी दो नाली बंदूक से फायरिंग की थी, जिससे रेखा देवी घायल हुईं।इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों ने बिना प्रशासनिक अनुमति के आर्केस्ट्रा कार्यक्रम आयोजित किया था। मामले की जांच जारी है।
TagsBiharशादीफायरिंगचौकीदारपत्नीगोली Biharweddingfiringpolice officerwifegunshot जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





