
x
Biharबिहार : बिहार के जमुई जिले में गोलीबारी की घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत जखरा गांव में रविवार की रात पुरानी रंजिश में बदमाशों ने मस्जिद से नमाज पढ़कर निकलते ही ताबड़तोड़ गोलियों की बारिश शुरू कर दी। इस गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। सभी को गोली छाती, गर्दन और कंधों में लगी है।घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। परिजन द्वारा फौरन चारों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चारों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए डाक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
घायलों में जखरा गांव के रहने वाले की पहचान नुमान खान, मोफीज खान, अरबाज खान और अरमान खान के रुप में हुई है। रेफर हुए सभी घायलों में नुमान खान की हालत नाजुक बनी हुई है। गोली मारने का आरोप रिजवान खान उर्फ नाटो और उनके पुत्र नुमान खान, गुफरान खान, अब्दुल्लाह खान और शमीम खान पर लगाया गया है।सूचना के बाद टाउन थाना की पुलिस द्वारा सदर अस्पताल में घायलों से घटना की जानकारी ली गई है। घायल के पिता मकसूद खान ने बताया कि करीब 6 महीने पहले खेत में मवेशी चराने को लेकर झगड़ा हुआ था। उस वक़्त मारपीट भी हुई थी। जिसका केस चल रहा है।
उसी रंजिश में मस्जिद के पास पहले घात लगाए लोगों द्वारा नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकलते ही सभी पर ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। करीब 15 से 20 राउंड गोलीबारी में चार लोगों के छाती, गर्दन और कांधे में गोली लगी है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गया। इलाके में तनाव का माहौल है। परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना के बाद घटना स्थल पर एसडीपीओ व अन्य पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं।
TagsBiharफायरिंगचारघायलBihar: Firingfour injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





