
x
Bihar बिहार: पूर्णिया जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय दहशत फैल गई जब नेवा लाल चौक बंगाली टोला में दो गुटों के बीच अचानक गोलीबारी हुई। इस घटना की चपेट में एक मासूम बच्चा आ गया। साइकिल से घर लौट रहे 15 वर्षीय करण कुमार को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे पूर्णिया जीएमसीएच अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार, घायल किशोर करण कुमार नवगछिया का रहने वाला है और शाम को सब्जी लेकर लौट रहा था। अचानक दो अलग-अलग चार पहिया वाहनों से कुछ युवक उतरे और एक-दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। करण जब वहां से भागने की कोशिश कर रहा था, तभी एक गोली उसकी जांघ में लग गई।
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद करण किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन उसे तुरंत जीएमसीएच ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया। बच्चे को गोली लगने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में तनाव और भय का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ और पुलिस बल मौके पर पहुँचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की एक टीम जीएमसीएच पहुँची और घायल किशोर से भी जानकारी ली।
TagsBiharगोलीबारीकिशोरगोलीBiharFiringTeenBullet जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





