
x
Bihar : मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के पताही गांव में शनिवार देर रात बदमाशों ने किसान राकेश चौधरी के घर पर चढ़कर कई राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पीड़ित परिवार दहशत में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।जानकारी के मुताबिक, गांव में आयोजित एक श्राद्ध भोज के दौरान पहले राकेश चौधरी को धमकी दी गई और फिर मारपीट की गई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद राकेश चौधरी घर लौट आए। लेकिन थोड़ी ही देर बाद उनके घर पर बदमाशों ने गोलीबारी कर दी। फायरिंग में घर की खिड़की का कांच टूट गया, जबकि रसोई की दीवार पर भी गोली के निशान मिले हैं।
राकेश चौधरी के पुत्र आदित्य चौधरी ने आरोप लगाया कि जमीन के एक केस में उनके पिता की गवाही रोकने के लिए उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शाम को उनके पिता श्राद्ध भोज में गए थे, जहां पहले से हमला करने की नीयत से लोग मौजूद थे। वहां उनके पिता से मारपीट की गई और गोली मारकर हत्या की धमकी दी गई। रात में घर लौटने के कुछ ही मिनट बाद फायरिंग की आवाज सुनाई दी। घर के अंदर जाकर देखा तो खिड़की का शीशा टूटा हुआ था और बेड पर कांच बिखरा पड़ा था।
घटना पर सदर थाना के एसएचओ अस्मित कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। अब तक गोली का खोखा बरामद नहीं हुआ है। बारूद की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया जाएगा। फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन मिला है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
TagsBiharकिसानघरफायरिंगपरिवारदहशतBiharfarmerhomefiringfamilypanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





