बिहार

Bihar : शादी समारोह के दौरान पटाखों से लगी आग,अफरा-तफरी

Sarita
11 May 2025 12:20 PM IST
Bihar : शादी समारोह के दौरान पटाखों से लगी आग,अफरा-तफरी
x
Bihar बिहार: जिले के पताही थाना क्षेत्र के नूनफरवा पंचायत में भीषण आग लगने से 2 परिवार बेघर हो गए. एक शादी समारोह में छोड़े गए पटाखे की चिंगारी से अचानक आग लग गई, जिससे राजन बैठा और भदई बैठा के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए. घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई और आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ी और स्थानीय लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गांव में आयोजित एक शादी समारोह में पटाखे जलाए जा रहे थे. इसी दौरान चिंगारी उड़कर राजन बैठा और भदई बैठा के घर पर गिर गई|
किसी को कुछ पता नहीं चला और आग ने देखते ही देखते दोनों घरों को अपनी चपेट में ले लिया, जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर में रखे सारे सामान जलकर राख हो गए. पीड़ित राजन बैठा और भदई बैठा ने बताया कि इस आग में उनका सबकुछ जल गया है. ना घर, ना कपड़े, ना अनाज यहां तक ​​कि खाने-पीने के लिए भी कुछ नहीं बचा है और वो खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं. स्थानीय मुखिया पति बालेश्वर बैठा ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन तत्काल चूड़ा, मिठाई और प्लास्टिक शीट की व्यवस्था करे, ताकि परिवार भूखे न रहें और अस्थायी तौर पर रहने की व्यवस्था हो सके। पताही अंचलाधिकारी (सीओ) नाजनीन ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद संबंधित हल्का कर्मचारी को घटनास्थल पर भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधानों के तहत हरसंभव मदद दी जाएगी।
Next Story