
x
Biharबिहार: मोतिहारी में खाना बनाने के दौरान आग लगने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई है. तीनों मृतक सगी बहनें थीं. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. आपको बता दें कि पूरी घटना जिले के दरपा थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव की है. खाना बनाने के दौरान एक घर में आग लगने से तीन बच्चियों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद कोहराम मच गया. तीनों मृतक सगी बहनें हैं, जो अपनी मां के साथ मायके आई हुई थीं|
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार कुछ दिन पहले रामबाबू साह की पत्नी ममता अपने तीन बच्चों के साथ मायके आई हुई थी. ग्रामीणों के अनुसार खाना बनाने के दौरान चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई. तेज हवा के कारण देखते ही देखते पूरा घर इसकी चपेट में आ गया. घर के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग बेकाबू हो गई. घर में मौजूद तीनों बच्चियां आग में फंस गईं. घटना में आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की भी मौत हो गई है|
स्थानीय लोगों की सूचना पाकर दमकल की गाड़ी पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृत बच्चियों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे और उचित सहायता की मांग की है. घटना के बाद मृतकों के परिजन बदहवास हैं. हृदय विदारक घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि घटनास्थल का जायजा लिय|
TagsBiharआगतीनमौतBiharfirethreedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





