
x
Bihar बिहार: प्रखंड के असराहा गांव के कब्रिस्तान में रविवार को 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूटकर गिरने से आग लग गई। आग लगते ही जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में ग्रामीण अपने घरों से बाल्टी व अन्य बर्तन लेकर दौड़े, लेकिन तेज पछुआ हवा के कारण ग्रामीणों का प्रयास विफल रहा। इसी बीच घटना की सूचना मिलने पर केवटी पुलिस व अग्निशमन दस्ता पहुंचा। उससे भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
इसके बाद सूचना मिलने पर दरभंगा से एक बड़ा व एक छोटा अग्निशमन दस्ता वाहन पहुंचा। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इस संबंध में विद्युत विभाग के जेई कमलेश कुमार ने बताया कि तेज पछुआ हवा के कारण तार आपस में टकराकर टूटकर गिर गए थे। इसकी मरम्मत कर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
TagsBihaकब्रिस्तानआगBihacemeteryfireजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





