बिहार

Bihar: खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, इलाके में सनसनी

Sarita
1 May 2025 9:53 AM IST
Biharबिहार: जिले के सुल्तानगंज रेलवे कॉलोनी ब्लॉक नंबर 1 में बुधवार की देर शाम खाना बनाते समय गैस सिलेंडर लीक हो गया और अचानक रसोई में आग लग गई. जिससे रेलवे कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. दरअसल, जिस रेलवे कॉलोनी के रेलवे क्वार्टर में यह घटना हुई वह हंसडीहा में पदस्थापित स्टेशन मैनेजर अनिल कुमार का है. घटना के वक्त घर में अनिल कुमार की पत्नी और बच्चे मौजूद थे|
आग लगते ही घर में मौजूद महिला और बच्चे तुरंत रसोई और कमरे से बाहर निकल आए और शोर मचाना शुरू कर दिया. जिससे कॉलोनी में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. कॉलोनी में रहने वाले लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि रसोई में रखे करीब 20 से 25 हजार रुपये के खाद्य सामग्री जलकर राख हो गए|
Next Story