
x
Bihar बिहार: पटना-बक्सर राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर सड़क दुर्घटना हुई। यह घटना चंदा गांव के पास हुई जब एक ट्रेलर ट्रक ने बालू लदे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
यातायात बाधित डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को सदर अस्पताल पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर नासरीगंज से बालू लेकर आ रहा था और जैसे ही चंदा गांव के पास टोल प्लाजा के सामने पहुंचा, उसने अपनी गति पर नियंत्रण खो दिया और आगे धीमी गति से चल रहे ट्रक से टकरा गया।
दुर्घटना के कारण कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात बाधित रहा। हालांकि सूचना मिलते ही नया भोजपुर प्रभारी थानाध्यक्ष सुमन कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना ग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने भारी वाहनों की समय-समय पर जांच करवाएं तथा सावधानी से वाहन चलाएं ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
TagsBiharट्रकट्रेलरटक्करचीख-पुकारBihartrucktrailercollisionscreams and criesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





