
x
Bihar बिहार: रोहतास जिले के नेशनल हाईवे 19 पर शुक्रवार की अहले सुबह टमाटर लदे पिकअप और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एनएचएआई कर्मियों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. घटना जिले के धौड़ाधार थाना क्षेत्र के ताराचंडी के पास हुई. बताया जाता है कि डेहरी से सासाराम आ रही पिकअप अनियंत्रित होकर ताराचंडी के पास एक ट्रक से टकरा गई. टक्कर के बाद पिकअप में भीषण आग लग गई, जिसमें पिकअप चालक बुरी तरह झुलस गया और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए|
घटना की सूचना मिलते ही एनएचएआई के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को पिकअप से निकालकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. घायलों में कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के कसोई गांव निवासी गोरख शाह के पुत्र सुनील कुमार (30) और जितेंद्र सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार (34) शामिल हैं, जबकि तीसरा घायल शालू कुमार (33) मोहनिया थाना क्षेत्र के गोपीगंज का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही धौडाढ़ थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
TagsBiharपिकअपट्रकटक्करतीनघायलBiharpickuptruckcollisionthreeinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





