
x
Bihar बिहार: जहानाबाद के पारस बिगहा थाने के तुरकौल गांव में ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया. इस हमले में दो सब इंस्पेक्टर और कुल 6 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिसमें एक महिला सब इंस्पेक्टर की हालत गंभीर है. सभी घायल पुलिसकर्मियों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस की जानकारी के अनुसार महिला जेई पल्लवी कुमारी ने 24 मई को थाने में नहर परियोजना की जांच के दौरान उसी गांव के युवक गौरी शंकर सिंह द्वारा छेड़खानी और मोबाइल छीनने की शिकायत दर्ज कराई थी|
पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी पर गई थी. जब पुलिस टीम गांव में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी के परिजनों और झारखंड के एक पुलिस जवान नरेंद्र सिंह ने पुलिस पर हमला कर दिया. इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई और पुलिसकर्मी घायल हो गए. भीड़ के बीच आरोपी भागने में सफल भी हो गया. घायल पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर ब्यूटी कुमारी, बबलू सिंह, सिपाही नरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार सिंह, रविशंकर कुमार और राहुल कुमार शामिल हैं|
पुलिस ने झारखंड पुलिस के जवान नरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह ने कहा है कि हमलावरों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद इलाके में पुलिस कैंप स्थापित कर दिया गया है।
TagsBiharपुलिसहमला6 घायल BiharPoliceAttack6 injured जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





