
x
Bihar बिहार: मधेपुरा जिले के बीपी मंडल इंजीनियरिंग कॉलेज के गर्ल्स हॉस्टल में सोमवार को एक 20 वर्षीय छात्रा का शव उसके कमरे से मिला है. मृत छात्रा मुजफ्फरपुर जिले की निवासी थी, जो सिविल इंजीनियरिंग सेकेंड ईयर (थर्ड सेमेस्टर) की छात्रा थी. घटना की सूचना तब मिली जब छात्रा काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आईं और दरवाजा अंदर से बंद था. हॉस्टल प्रशासन और सहपाठियों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तब शव खिड़की के पास पाया गया.कमरे का दरवाजा न खुलने पर हॉस्टल की अन्य छात्राओं और कर्मचारियों ने इसे तोड़ा. अंदर प्रवेश करते ही सभी हैरान रह गए, क्योंकि छात्रा का शव सामने था. सूचना मिलते ही कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ जमा हो गई. पुलिस को तुरंत सूचित किया गया, जिसके बाद स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची|
मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है, पुलिस के अनुसार परिजनों के आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन कोई सुसाइड नोट या अन्य सबूत अभी सामने नहीं आया है. पुलिस सभी संभावित कारणों की पड़ताल कर रही है.सहपाठियों और कॉलेज के छात्रों ने बताया कि छात्रा पढ़ाई में बहुत अच्छी थी और कबड्डी की उत्कृष्ट खिलाड़ी भी थी. वे हमेशा सक्रिय और मिलनसार रहती थी|थर्ड सेमेस्टर में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी. उसकी अचानक मौत से सभी सदमे में हैं और इसे लेकर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं|
घटना के बाद कॉलेज परिसर में शोक और तनाव का माहौल है पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि कॉलेज प्राचार्य से सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की गई. सिंहेश्वर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रवेंद्र भारती ने कहा कि "मामले की हर पहलू से छानबीन की जा रही है. फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है. एफएसएल टीम को बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से मौत के कारणों की जांच हो सके|
TagsBiharछात्रामौतहड़कंप Biharstudentdeathpanic जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





