
x
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपने आठ माह के बेटे की हत्या कर दी है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि बसडीला गांव निवासी पंकज कुमार ने अपने बेटे (08 माह) को खाट पर पटक कर मार डाला और उसका गला भी घोंट दिया, जिससे बच्चे की मौत हो गई. सूत्रों ने बताया कि बेटे की हत्या करने के बाद पिता ने शव को गांव के पास से गुजर रही तेल नदी के पास एक गड्ढे में दफना दिया|
मामले में बच्चे की मां ने थाने में अपने पति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जलालपुर के अंचलाधिकारी की मौजूदगी में शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वहीं इस घटना के बाद मासूम बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsBiharपिताबेटेहत्यादहशत Biharfathersonmurderpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





