बिहार

Bihar: पिता बना हैवान, नशे में धुत बेटी को डंडे से पीट-पीटकर उतरा मौत के घाट

Sarita
31 May 2025 12:47 PM IST
Bihar:  पिता बना हैवान, नशे में धुत बेटी को डंडे से पीट-पीटकर उतरा मौत के घाट
x
Bihar बिहार: बिहार के रोहतास जिले के बिक्रमगंज थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि बलचनमा गांव निवासी राम भज्जू अक्सर शराब के नशे में अपने परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करता था। शुक्रवार की रात भी राम भज्जू शराब के नशे में घर आया।
किसी बात को लेकर उसने अपनी बेटी ज्योति (17) की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद उसने ज्योति की लाठी से पिटाई कर दी। गंभीर चोटों के कारण ज्योति की मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद राम भज्जू फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story