बिहार

Bihar: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, एक घायल

Sarita
11 April 2025 6:31 AM IST
Bihar: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत, एक घायल
x
Bihar बिहार: बिहार के दरभंगा जिले के मब्बी थाना क्षेत्र में गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। इस दौरान शोभन बाइपास मोड़ के पास एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा तीनों घायलों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (DMCH)ले गई, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक युवक का इलाज चल रहा है।
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के बहेरी थाना क्षेत्र के अठी गांव निवासी लाल बच्चन मंडल (50) तथा उनके पुत्र लाल कुमार मंडल (22) के रूप में हुई है। घायल युवक की पहचान उसी गांव के रामदास मंडल के पुत्र भजन कुमार मंडल के रूप में हुई है। तीनों व्यक्ति बाइक पर सवार होकर अपने गांव अठी लौट रहे थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story