बिहार

Bihar : नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, छापेमारी में लाखों का माल जब्त

Sarita
27 Jun 2025 8:53 AM IST
Bihar : नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, छापेमारी में लाखों का माल जब्त
x
Bihar बिहार: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में नकली विदेशी शराब के धंधे का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बागमती रिंग बांध के पास सुनसान इलाके में छापेमारी की तो देखा कि अलग-अलग ब्रांड की विदेशी शराब की बोतलों को पैक करने का गोरखधंधा चल रहा था. विदेशी ब्रांड के लेबल और बोतलों में भरकर शराब को बाजार में सप्लाई किया जा रहा था. जब गुप्त सूत्रों से इस गिरोह की जानकारी थानेदार राजा सिंह को मिली तो उन्होंने बिना देर किए इलाके में छापेमारी करने की योजना बनाई. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से तीन बड़े शराब तस्करों हरिंद्र सहनी (बेदुल गांव), राजकुमार सहनी (नया गांव) और मुन्नू साह (मधुबन) को गिरफ्तार कर लिया|
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि मौके से कुल 267 कार्टन यानी करीब 2379.96 लीटर नकली विदेशी शराब बरामद की गई है. इसके अलावा कई खाली बोतलें, नकली लेबल और पैकिंग का सामान भी मिला है. पूछताछ के बाद तीनों तस्करों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की जाती तो यह गिरोह हजारों लीटर नकली शराब बाजार में उतार देता, जिससे जनस्वास्थ्य को भारी नुकसान हो सकता था। एसएसपी सुशील कुमार ने औराई पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और कहा कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा।
Next Story