बिहार

Bihar: मुठभेड़,पुलिस ने मासूम पर हमला करने वाले अपराधी को मारी गोली

Sarita
21 Feb 2025 11:49 AM IST
Bihar:  मुठभेड़,पुलिस ने  मासूम पर हमला करने वाले अपराधी को मारी गोली
x
Bihar बिहार: मुंगेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है. पुलिस ने पिछले कई दिनों से फरार चल रहे अपराधी को पकड़ लिया. हालांकि, इस अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की. जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं. इस दौरान एक गोली अपराधी के पैर में लगी. वह जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है. अपराधी की पहचान धरहरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव निवासी नीतीश कुमार के रूप में हुई है. इधर, मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद खुद इस मामले को देख रहे हैं. संबंधित थाना प्रभारी को आगे की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है|
एसपी ने बताया कि पुलिस पिछले कई दिनों से नीतीश कुमार की तलाश कर रही थी. पुलिस जब उसे पकड़ने गई तो उसने फायरिंग कर दी. इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया. स्थिति सामान्य है. दरअसल, मुंगेर पुलिस 8 जनवरी से नीतीश की तलाश कर रही थी. उसका पूरा परिवार घर में ताला बंद कर फरार हो गया था. इस बीच, पटना पुलिस ने गुरुवार की शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। पटना पुलिस की टीम ने उसे धरहरा थाने को सौंप दिया। लेकिन, नीतीश गुरुवार की रात थाने से फरार हो गया। इसके बाद एसपी ने उसे किसी भी तरह गिरफ्तार करने का आदेश दिया। कई थानों की पुलिस रात भर नीतीश की तलाश में छापेमारी करती रही।
शुक्रवार की अहले सुबह पुलिस को सूचना मिली कि वह थाना क्षेत्र के मुरक्काटा स्थान (जसीडीह) में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंच गयी। पुलिस को अपनी ओर आता देख नीतीश ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी गोलियां चलायीं। इस दौरान एक गोली नीतीश के पैर में लग गयी। वह घायल हो गया। नीतीश कुमार पर सात फरवरी को आठ साल के मासूम बच्चे अंशु कुमार पर जानलेवा हमला करने का आरोप है। वजह महज यह थी कि बच्चे अंशु कुमार ने सिगरेट लाने से इनकार कर दिया था। इस छोटी सी बात को लेकर नीतीश ने अंशु के सिर में गोली मार दी। उसकी हालत गंभीर थी। गोली लगने से दाहिनी आंख का एक हिस्सा बाहर आ गया
Next Story