
x
Bihar बिहार: फतुहा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में आपसी विवाद में अपराधियों ने मंगलवार की शाम 60 वर्षीय वृद्ध को गोली मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. गोली उसके कमर के पास लगी. आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए फतुहा पीएचसी लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया|
घायल की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी 60 वर्षीय अमृत प्रसाद के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि अमृत प्रसाद गांव के बाहर गाय चरा रहे थे. इसी दौरान गांव के ही एक युवक और उसके समर्थकों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने गोली मारने वालों के नाम पुलिस को बता दिए हैं. पुलिस परिजनों के बयान पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है|
Next Story





