बिहार

Bihar: भूसा रखने को लेकर विवाद में वृद्ध की हत्या

Bharti Sahu 2
27 Sept 2024 7:25 AM IST
Bihar: भूसा रखने को लेकर विवाद में वृद्ध की हत्या
x
Bihar: दालान में भूसा रखने के विवाद में वृद्ध हत्या की दी,गुरुवार दोपहर एक बजे के करीब बिक्रम थाना क्षेत्र के मिल्की गांव की है। इस मामले में पड़ोसी अशोक महतो, बबन महतो, विक्की कुमार समेत पांच अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना भेज दिया है। । गुरुवार को दालान में भूसा रखने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी दौरान अशोक महतो और अन्य ने मिलकर उमेश चौहान को चाकू और लोहे की रॉड से मारपीट कर गंभीर रूप से
जख्मी कर दिया
। इसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स पटना रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उमेश चौहान की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने अपने पड़ोसी समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला दर्जकर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स पटना में भेजा गया है।
Next Story