बिहार

Bihar: कोल्ड ड्रिंक न देने पर दबंगों की पिटाई से बुजुर्ग की मौत

Sarita
13 July 2025 12:09 PM IST
Bihar: कोल्ड ड्रिंक न देने पर दबंगों की पिटाई से बुजुर्ग की मौत
x
Bihar बिहार: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पंढ गांव में मामूली बात को लेकर हुए झगड़े ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। गांव के ही पांच उपद्रवी युवकों ने कोल्ड ड्रिंक नहीं देने पर दुकानदार और उसके पिता की पिटाई कर दी, जिसमें गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान पंढ वार्ड नंबर 11 निवासी 55 वर्षीय रामप्रसाद महतो, पिता स्वर्गीय तूफानी महतो के रूप में हुई है। रामप्रसाद के बेटे संजय कुमार महतो गांव में ही कोल्ड ड्रिंक की एक छोटी सी दुकान चलाते हैं। संजय के मुताबिक गांव के कुछ लड़के अक्सर बिना पैसे दिए सामान ले जाते थे। शनिवार शाम करीब 7 बजे वही पांच युवक दुकान पर आए और जब उनसे पैसे मांगे गए तो वे आगबबूला हो गए और मारपीट करने लगे।
संजय ने बताया कि हमलावरों के पास लाठी-डंडे, लोहे की रॉड थी और उनमें से एक के पास पिस्तौल भी थी। पहले तो उन्होंने संजय की पिटाई शुरू कर दी और जब उसके पिता बीच-बचाव करने आए तो उनके सिर पर लोहे की रॉड से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहाँ से रामप्रसाद महतो को गंभीर हालत में समस्तीपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही दलसिंहसराय थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Next Story