
x
Bihar बिहार: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया नगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने मामूली बात को लेकर अपने बड़े भाई की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि नौरंगाबाग कोढियापट्टी वार्ड नंबर 18 में रविवार की रात मामूली विवाद को लेकर प्रदीप कुमार ने अपने बड़े भाई साहिल कुमार (32) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि प्रदीप घर के बाहर चाकू लेकर घूम रहा था|
साहिल ने उसे रोका तो वह गुस्से में आ गया और साहिल पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है. पुलिस और फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मामले की जांच कर रही है. प्रदीप मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है. उसका चंडीगढ़ में इलाज चल रहा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|
TagsBiharबड़ेभाईहत्याBiharElderBrotherMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





