
x
Bihar बिहार: बिहार की राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार सुबह ट्रक और टेंपो के बीच हुई दर्दनाक टक्कर में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। जानकारी के अनुसार, ये सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए ऑटो से फतुहा जा रहे थे। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव के रहने वाले थे। पटना के ग्रामीण एसपी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी घायलों को तुरंत पटना रेफर कर दिया गया है।
बिहार की राजधानी पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के पास शनिवार सुबह हुए इस हादसे के बाद चीख-पुकार, खून से लथपथ सड़क और लाशों का ढेर दिखाई दे रहा है। भादो की अमावस्या पर शनिवार की सुबह ये लोग गंगा नदी में डुबकी लगाकर लौट रहे थे, लेकिन लौटते वक्त सड़क पर मौत ने आकर इन्हें घेर लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए। घटनास्थल पर सन्नाटा छा गया, आस-पास खड़े लोग चीखते-चिल्लाते रहे।
हादसे की सूचना मिलते ही पटना के शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चार घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, टैंकर तेज़ गति से आ रहा था और चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद उसकी सीधी टक्कर ऑटो से हो गई और यह हादसा हुआ। जिन घरों से लोग सुबह पूजा और गंगा स्नान के लिए निकले थे, वे अब रोने-बिलखने की आवाज़ों से गूंज रहे हैं।
पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहांग ने सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतकों में महिलाओं की संख्या ज़्यादा है, सभी हिलसा नालंदा ज़िले के रहने वाले हैं।
TagsBiharट्रकटेम्पूटक्करआठमौत Bihartrucktempocollisioneightdeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





