
x
Bihar बिहार: बेगूसराय के गरहरा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. यह घटना हाजीपुर तालाब के पास की है, जहां 21 वर्षीय राणा कुमार साह का शव खून से लथपथ मिला. राणा हाजीपुर निवासी विशेश्वर साह का बेटा था और ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. बताया गया कि राणा हर दिन की तरह रात में घर के पास स्थित लाइब्रेरी की छत पर सोने गया था. लेकिन सुबह जब वह नीचे नहीं आया तो उसका भतीजा उसे देखने छत पर गया. वहां राणा का शव देखकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया|
घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास कर रही है. युवक की हत्या के बाद इलाके में गुस्सा भड़क गया. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने जीरोमाइल-बरौनी कोल रोड को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई है. पुलिस अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के विरोध के कारण सफलता नहीं मिल सकी। डीएसपी इमरान अहमद भी मौके पर पहुंच गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फोरेंसिक टीम) को भी बुलाया गया है, जो जांच कर रही है और नमूने एकत्र कर रही है।
मृतक राणा की मां ने बताया कि राणा अविवाहित था और रोजाना देर शाम घर लौटता था। बीती रात करीब 8 बजे उसने अपनी भतीजी से खाना बनाने के लिए कहा था, लेकिन जब खाना नहीं बना तो वह बाहर से खाना लेकर आया और खाना खाने के बाद छत पर सोने चला गया। सुबह जब वह काफी देर तक नहीं उठा तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। हत्या की असली वजह क्या थी, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।
TagsBiharई-रिक्शाचालकहत्याBiharE-rickshawDriverMurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





