बिहार

Bihar : चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने DTOकी बोलेरो को मारी टक्कर, ESIकी दर्दनाक मौत

Sarita
1 July 2025 1:08 PM IST
Bihar : चेकिंग के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने DTOकी बोलेरो को मारी टक्कर, ESIकी दर्दनाक मौत
x
Bihar बिहार: बिहार के दरभंगा जिले में मंगलवार की सुबह सड़क दुर्घटना में एक प्रवर्तन अवर निरीक्षक की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि दरभंगा के जिला परिवहन कार्यालय में पदस्थापित प्रवर्तन अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार की मंगलवार की सुबह जिले के मब्बी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 के दरभंगा-मुजफ्फरपुर मार्ग पर रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ) की टीम मंगलवार की सुबह रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट वाहन जांच अभियान चला रही थी, तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीटीओ का वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में प्रवर्तन अवर निरीक्षक मुन्ना कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत 2 लोग घायल हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। सूत्रों ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, इस हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।
Next Story