
x
Bihar बिहार: बिहार के दरभंगा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां कुछ शराबियों ने एक रिसेप्शन पार्टी में घुसकर हंगामा मचाया. साथ ही दुल्हन समेत 6 लोगों को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार घटना जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के झगरूआ गांव की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि झगरूआ गांव निवासी मोहम्मद शमशेर ने अपनी बेटी की सगाई की खुशी में घर पर रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था|
इस दौरान कुछ युवक शराब के नशे में पार्टी में घुस गए और हंगामा करने लगे. पार्टी में मौजूद लोगों ने जब उनका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी. नशे में धुत बदमाशों ने दुल्हन समेत 6 लोगों की पिटाई कर दी. वहीं मारपीट में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है|
TagsBiharपार्टीशराबियोंउत्पातBiharpartydrunkardsruckus जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





