
x
Bihar बिहार: बिहार के मधुबनी में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल, नशे में धुत चाचा-भतीजा ने तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप को एक चाय की दुकान में घुसा दिया और चार लोगों को कुचल दिया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मामला मधुबनी के जयनगर अनुमंडल क्षेत्र के कोरैया गांव का है। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय मोहम्मद शफीक और 77 वर्षीय मोहम्मद तसलीम के रूप में हुई है जबकि घायलों की पहचान मोहम्मद जफीर और मोहम्मद हुसैनी के रूप में हुई है। चालक की पहचान मोहम्मद छोटे के रूप में हुई है जो अपने भतीजे मोहम्मद अतीक को गाड़ी चलाना सिखा रहा था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चाचा-भतीजा दोनों नशे की हालत में तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे।
इसी क्रम में गाड़ी एक चाय की दुकान में घुस गई, जहां अंदर बैठकर चाय पी रहे लोगों को गाड़ी ने कुचल दिया, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चालक मोहम्मद छोटे को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
TagsBiharनशेचाचा-भतीजेपिकअप4कुचला Bihardrunkuncle-nephewpickup truckcrushed 4 peopleजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





