
x
Bihar : नपटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र स्थित खत्री गली में नशे की हालत में एक युवक द्वारा एक व्यक्ति को ईंट-पत्थरों से बेरहमी से पीटकर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल की पत्नी ने खाजेकला थाना में तीन युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है किआरोपी युवक पहले पीड़ित को धक्का देकर गली में गिरा देता है, फिर नाले पर रखे पत्थर की स्लैब से उसके शरीर पर कई बार वार करता है। घायल व्यक्ति की पहचान खत्री गली निवासी 58 वर्षीय कादीर अहमद के रूप में हुई है। उन्हें गंभीर अवस्था में इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
पीड़ित की पत्नी कहकशां तरन्नुम ने थाना में दिए गए लिखित आवेदन में तीन युवकों को नामजद किया है। आवेदन के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी 19 वर्षीय रवीश कुमार को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रवीश कुमार आपराधिक प्रवृत्ति का है और पूर्व में कई मामलों में जेल जा चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और संभवतः नशे की हालत में ही उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस अन्य नामजद आरोपियों गुड्डू रंगीला और गांधी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
TagsBiharनशेड़ीआतंकdrunkardterrorजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





