बिहार

Bihar: नशे में धुत अपराधियों ने चाचा-भतीजी को मारी गोली

Sarita
22 March 2025 10:24 AM IST
Bihar: नशे में धुत अपराधियों ने चाचा-भतीजी को मारी गोली
x
Bihar बिहार: बिहार में लंबे समय से शराबबंदी है. इसके बावजूद लोग शराब पीकर लगातार अपराध कर रहे हैं, जिसका जीता जागता उदाहरण राजधानी पटना में देखने को मिला, जहां गर्दनीबाग में बीती रात शराब पीकर शराबियों ने फायरिंग की. बदमाशों ने देर रात शराब पीकर हंगामा मचाया और रोड नंबर 6 में रहने वाले पवन कुमार और उनकी भतीजी को गोली मार दी. दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. दरअसल, घायल युवक का शराब के नशे में धुत युवकों से मामूली विवाद हुआ था. इसी दौरान शराबियों ने उन पर गोली चला दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शराब पीकर फायरिंग करने वाले शुभम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है|
पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और 10 राउंड गोलियां भी बरामद की हैं. स्थानीय लोगों के मुताबिक 6 राउंड फायरिंग की गई, जिसमें पवन कुमार और सिद्धि कुमारी को गोली लगी है. फिलहाल दोनों अस्पताल में भर्ती हैं. बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, फिर भी देर रात शराब पीकर हंगामा करने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. शराब तस्कर इतने सक्रिय हैं कि शराब की होम डिलीवरी की जाती है और ऐसे हालात राजधानी पटना में भी देखने को मिलते हैं. उत्पाद विभाग शराब तस्करों को पकड़ने के लिए समय-समय पर छापेमारी करता रहता है|
कई शराब तस्कर पकड़े भी जाते हैं, लेकिन राजधानी पटना में शराब की होम डिलीवरी जारी है और यही वजह है कि राजधानी पटना के अंदर भी अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है. फिलहाल स्थानीय पुलिस इस घटना को लेकर कुछ भी कहने से इनकार कर रही है. पुलिस ने गोली चलाने वाले शुभम सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन गर्दनीबाग थाने की पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है कि वह शराब पीकर फायरिंग कर रहा था या नहीं. अब देखना यह है कि गर्दनीबाग पुलिस किस आधार पर अपराधी शुभम सिंह को जेल भेजती है|
Next Story