
x
Bihar double murder: बिहार के दरभंगा जिले में नए साल की पार्टी मनाने के बाद से लापता दो युवकों के शव बरामद हुए हैं. आठ दोस्तों पर हत्या का आरोप लगा है. शनिवार को पहला शव मिला था. वहीं दूसरे युवक के शव को पुलिस ने रविवार को बरामद किया है. एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद निशानदेही पर जमीन के अंदर छिपाए गए को शव जब्त किया गया. शव बरामद होने और घटना का खुलासा होने से इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या के पीछे का कारण दोस्तों के बीच न्यू इयर पार्टी में हुआ विवाद बताया जा रहा है. हालांकि, SDPO ने कहा कि विवाद का करण स्पष्ट नहीं|
मामला दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र के कबीरचक गांव से 1 जनवरी की रात से लापता दो युवक मन्ना महतो और बादल मंडल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. मन्ना महतो का शव गेहूं के खेत में मिला था. वहीं रविवार को पुलिस ने बादल मंडल का शव मिल्कीचक गांव के एक बगीचे में खोदे गए गड्ढे से बरामद किया. बादल के हाथ-पैर बांधकर उसे गड्ढे में डालकर ऊपर से मिट्टी से ढक दिया गया था. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई है. मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है|
एसडीपीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में दोस्तों के बीच आपसी विवाद की बात सामने आ रही है. आठ दोस्तों पर दोनों युवकों की हत्या का आरोप है. पुलिस ने अनिल कुमार के पुत्र छोटू को गिरफ्तार कर लिया है और उसकी निशानदेही पर ही बादल मंडल का शव बरामद हुआ|
जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी की रात सभी दोस्तों ने साथ में पार्टी की थी. रात करीब 9 बजे किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोप है कि आठ दोस्तों ने मिलकर दोनों युवकों की हत्या की थी. पुलिस ने कहा कि कुछ और गिरफ्तारियों के बाद पूरे मामले से पर्दा उठेगा. दो युवकों की हत्या से शहर में सनसनी फैल गई है और लोग पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं|
TagsBihardouble murderदो युवकोंहत्यासनसनीआरोपीगिरफ्तार Bihartwo youthsmurdersensationaccusedarrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





