
x
Bihar बिहार : बेगूसराय में डबल मर्डर की घटना सामने आई है, जिससे हड़कंप मच गया है. दो भाइयों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और शव को पॉलीथिन में पैक कर खेत में फेंक दिया गया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. घटना बरौनी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की है. मृतकों की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी विपिन कुमार चौधरी के पुत्र 19 वर्षीय अमन कुमार और 16 वर्षीय चमन कुमार के रूप में हुई है. दोनों के शव की हालत देख लोग सहम गए. सोमवार की शाम करीब पांच बजे जब मजदूर गेहूं काटने के लिए खेत में गए तो खेत में दो पॉलीथिन बैग देख कर दंग रह गए. दो अलग-अलग युवकों के शव पॉलीथिन में भरकर खेत में फेंके गए थे. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के इलाके से सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए|
आशंका है कि दोनों युवकों की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने के बाद उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और शव को पॉलीथिन में पैक कर चार पहिया वाहन से अर्धनिर्मित वास्तु विहार के पीछे खेत में फेंक दिया गया। एसएसपी ने दी जानकारी सूचना मिलते ही सिंघौल थाना, बरौनी थाना समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष भी मौके पर पहुंचे और बताया कि खेत से दो युवकों का शव बरामद किया गया है। दोनों की उम्र करीब 20-25 वर्ष लग रही है। दोनों की पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका है, दोनों के शव पॉलीथिन में पैक मिले हैं।
जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया जा रहा है। स्विफ्ट डिजायर कार से निकले थे दोनों परिजनों ने बताया कि विपिन चौधरी ने अपने बेटे की इच्छा पर करीब दो माह पहले उसके लिए स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। कल दिन में करीब 11:00 बजे दोनों भाई अमन और चमन कार से घर से निकले थे। अमन आईटीआई का छात्र था जबकि चमन इंटरमीडिएट का छात्र था। दोनों तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर में किसी परिचित के यहां गए थे।
वहां उन्होंने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी और बाइक से थोड़ी देर में लौटने की बात कह कर चले गए। लेकिन जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा कि शायद बाइक लेकर कहीं चले गए होंगे। सोमवार की रात जब बाइक मालिक ने घर आकर बताया कि दोनों भाई उसकी बाइक लेकर निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई और थाने में उनके लापता होने की सूचना दी। परिजन थाने को सूचना देने के साथ ही अपने स्तर पर खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच सोमवार की देर शाम दोनों का शव बरामद किया गया।
TagsBiharमर्डरपॉलिथीनभाइयोंशवBiharmurderpolythenebrothersbodiesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





