
x
Bihar बिहार: बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में एक युवक ने अपने दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि मृतक युवक की पहचान साजन कुमार (22) के रूप में हुई है। वह इसी क्षेत्र के पकरा गांव के डोनिया टोला निवासी सुभाष राय का पुत्र था। हादसे के वक्त साजन कुमार अपने दोस्तों के साथ बगल के तेतरी गांव के पास एक बगीचे में बैठकर नशा कर रहा था और इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका एक युवक से विवाद हो गया।
सूत्रों ने बताया कि विवाद बढ़ने पर उक्त युवक ने साजन कुमार को गोली मार दी और फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने गंभीर रूप से घायल साजन कुमार को इलाज के लिए नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
TagsBiharनशेदोस्तमारीगोलीBihardrugsfriendshotजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





