
x
Bihar बिहार: बिहार में सारण जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में चार लोग घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे से मारपीट करने लगे। इस घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनियापुर में भर्ती कराया गया। एक व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
सूत्रों ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही सारण के जिला पदाधिकारी अमन समीर और पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। शुक्रवार की देर रात बनियापुर थाना प्रभारी और एकमा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और साथ ही दोनों पक्षों के तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
TagsBiharविवाद4 घायल3 गिरफ्तारBiharDispute4 injured3 arrested जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़छत्तीसगढ़ न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज का ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsChhattisgarh NewsHindi NewsInsdia NewsKhabaron SisilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaper
Next Story





