
x
Bihar बिहार: महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज जा रहे बिहार के गया जिले के श्रद्धालुओं को भदोही जिले के औराई क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे दो लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि गया जिले के शेरघाटी के 11 लोग शनिवार को एक जीप से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने जा रहे थे। रास्ते में भदोही के औराई थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर उनके वाहन का टायर पंचर हो गया, जिसके बाद कुछ लोग जीप से उतरकर सड़क पर खड़े हो गए।
उन्होंने बताया कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार यात्री वाहन ने जीप में टक्कर मार दी, जिससे वहां खड़े लोग कुचल गए। उन्होंने बताया कि यात्री वाहन की चपेट में आने से दिलीप पांडेय (55) और आशा देवी (48) की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से सात को वाराणसी के ‘ट्रॉमा सेंटर’ रेफर किया गया है। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन का चालक अपना वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
TagsBiharश्रद्धालुओंवाहनकुचला2 मौतBihardevoteesvehiclecrushed2 deadजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





