
x
Bihar:पूर्वी चम्पारण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। साइबर थाना मोतिहारी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना तुकौलिया के ग्राम टिकैता निवासी परवेज अंसारी के घर छापेमारी कर एक बड़े साइबर फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया। इस कार्रवाई में दस लाख से अधिक फर्जी Gmail अकाउंट्स और पासवर्ड समेत भारी मात्रा में संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने जिन सामानों को जब्त किया उनमें शामिल हैं—
करीब 10 लाख Gmail अकाउंट और पासवर्ड
₹30,000 नकद
28 एंड्रॉयड मोबाइल और 2 कीपैड मोबाइल
7 मॉनिटर और 7 CPU
182 ब्लैंक स्मार्ट कार्ड और 32 ATM कार्ड
पासबुक (11), चेकबुक (18, जिनमें 2 नेपाली बैंक की भी शामिल)
Nepal नागरिक के दस्तावेज और पासपोर्ट
Mexico का ड्राइविंग लाइसेंस और Ukraine का एजुकेशन सर्टिफिकेट
एक स्कॉर्पियो वाहन (नंबर BR05BB0786)
अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, प्रिंटर, बायोमेट्रिक मशीन, वाईफाई और डायरी।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गैंग का मास्टरमाइंड परवेज अंसारी (ग्राम टिकैता) है। इसके साथ ही नेपाल निवासी रवि यादव और कुछ अन्य संदिग्ध भी इस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। बरामद CPU और मोबाइल की तकनीकी व वैज्ञानिक जांच जारी है और साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।
इस सफल छापेमारी अभियान का नेतृत्व डीएसपी अभिनव परासर ने किया। टीम में पुलिस निरीक्षक मुमताज आलम, राजीव कुमार सिन्हा, मनीष कुमार, नवीन कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे।
TagsBiharफर्जीजीमेलअकाउंटसामग्रीबरामदBiharfakeGmailaccountmaterialrecovered जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





