बिहार

Bihar: साइबर ठगों की धरपकड़, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार

Sarita
2 Sept 2025 6:30 AM IST
Bihar: साइबर ठगों की धरपकड़, मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार
x
Bihar बिहार: साइबर थाना अररिया ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से ₹20,000 नकद समेत कई फर्जी दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अररिया के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह साइबर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में की गई। 31 अगस्त को सीएसपी केंद्र संचालक ने पुलिस को सूचना दी थी कि आरोपी प्रशांत कुमार मल्लिक संदिग्ध लेन-देन कर रहा है। पूछताछ में उसने कबूल किया कि वह करीब एक साल से साइबर ठगी कर रहा है और सीएसपी खातों के जरिए ठगी की रकम नकद निकालता है।
गिरफ्तार प्रशांत कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने इस गिरोह के सरगना शौकत अली को भी धर दबोचा। उसने अपना अपराध कबूल करते हुए बताया कि वह अन्य आरोपियों से ठगी की रकम निकालकर अपने दूसरे खातों में जमा करता है। गिरोह के बाकी सदस्यों तमजीद आलम और मजीद शाह की तलाश जारी है।पुलिस ने छापेमारी के दौरान आरोपियों से ये सामान जब्त किया है: जांच में पता चला है कि यह गिरोह अपने रिश्तेदारों के नाम पर बैंक खाते खुलवाकर ठगी का पैसा निकाल लेता था और 10% कमीशन के बदले में पैसे निकाल लेता था। ये सभी पुलिस की पकड़ में न आने के लिए एक-दूसरे से व्हाट्सएप कॉलिंग के जरिए बातचीत करते थे।
Next Story